पंजाब कैबिनेट में एक महिला समेत 10 विधायक बने मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
चंडीगढ़ में पंजाब मंत्रिमंडल के 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बेटा और बेटी भी शामिल हुए। इसके बाद पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक हुई। जिसमें मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ। बता दें समारोह में सबसे पहले हरपाल चीमा ने शपथ ली। बलजीत कौर मंत्रिमंडल में शामिल इकलौती महिला हैं। वो पेशे से नेत्र सर्जन और मलोट की विधायक हैं।