पंजाब में 11 आईएएस और 43 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब सरकार ने बीती रात 11 आईएएस और 43 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। इससे एक दिन पहले कानूनगो और पटवारियों का तबादला हुआ था। तबादला तत्काल आदेश से प्रभावी है। इसी माह की 10 तारीख को भी 29 अफसराें के तबादले राज्य सरकार ने किए। जिनमें चार आइएएस और 25 पीसीएस अधिकारी थे। दरअसल, पंजाब कांग्रेस में सिद्धू का कद बढ़ने के बाद से अधिकारियों का तबादला जारी है।
