कैबिनेट विस्तार से पहले निशंक, हर्षवर्धन और बाबुल सुप्रियो समेत 11 मंत्रियों का इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कैबिनेट विस्तार से पहले 11 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया ने इस्तीफा दिया। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत मंगलवार को इस्तीफा दे चुके हैं।
