शिवसेना के 12 विधायकों ने गुजरात में डाला डेरा, संकट में ठाकरे सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
उद्धव ठाकरे सरकार पर मुश्किलें बढ़ गयी है। राज्य के कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे 12 विधायकों के साथ गुजरात चले गए हैं। आपको बता दें कि शिवसेना में लगातार हो रही उपेक्षा से वे रुष्ट चल रहे हैं। कल शाम से ही शिंदे उद्धव का फोन भी नहीं उठा रहे हैं। 288 विधानसभा वाली महाराष्ट्र सरकार में उद्धव सरकार को 8 निर्दलीय विधायकों समेत 169 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
