कीव के आसपास अब तक 1,222 शव मिले, पूर्वी यूक्रेन में 10 नागरिकों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
राजधानी कीव के आसपास अब तक 1,222 शव मिले। हमलों के बाद से अब तक कथित युद्ध अपराधों के 5,600 मामलों की जांच यूक्रेनी अधिकारी कर रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में रविवार में भारी गोलाबारी की। जिसमें एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हुई और खार्किव के आसपास 11 अन्य घायल हुए। खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने जानकारी दी।
