यूक्रेन में मानवीय संकट को लेकर प्रस्ताव: भारत समेत 13 देशों ने नहीं किया मतदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस ने 15 सदस्य देशों के सामने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने मसौदा प्रस्ताव पर वोट देने का आह्वान किया था। लेकिन मतदान में भारत समेत 13 सदस्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव में रूस और यूक्रेन के बीच राजनीतिक वार्ता, बातचीत, मध्यस्थता और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से तत्काल शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया गया था। बता दें रूस और चीन ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
