यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रूस की तरफ से 130 बसें तैयार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
हाल ही में रूस की समाचार एजेंसी टीएएसएस ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गई हैं। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने बताया कि, 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खार्किव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं।
