भारत और चीन के बीच 13वें दौर की सैन्य वार्ता शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव को लेकर भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ता शुरू हो गई है। ये उच्च स्तरीय 13वीं सैन्य वार्ता है। ये वार्ता पूर्वी लद्दाख में टकराव वाली जगहों से सैनिकों की वापसी प्रक्रिया को लेकर हो रही है। वार्ता मोल्डो सीमा बिंदु पर हो रही है। इससे पहले दोनों देशों के बीच 12वें दौर की वार्ता 31 जुलाई को हो गई थी।
