यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजीव कुमार मित्तल राजस्व परिषद के पद पर स्थानांतरित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The hans India
मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन आयुक्त बने। संजीव मित्तल राजस्व परिषद के अध्यक्ष बने। राजेश कुमार सिंह को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और अपर मुख्य सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग मिला। रजनीश दुबे कोे दुग्ध विकास, मत्स्य, पशुधन तथा समन्वय विभाग एवं परियोजना समन्वयक, डास्प लखनऊ का पद मिला। नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग मिला। इनके अलावा भी कई नियुक्तियां की गई हैं।
