तालिबान की कैद में 175 अमेरिकी नागरिक, अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- जल्द बचाए जाएंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV
अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया कि उनके 175 नागरिक अभी-भी तालिबान की गिरफ्त में हैं। सरकार उन्हें वहां से निकालने की पूरी कोशिश कर रही है। दरअसल, अमेरिका ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को हटा लिया था। उसके बाद विभिन्न देशों ने अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए अभियान चलाया था। अमेरिका ने सुरक्षा भय के कारण अपने नागरिकों सहित कई अफगानों को निकाला।
