साल 2021 में मारे गए 184 आतंकवादी, 44 शीर्ष कमांडरों का भी खात्मा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 2021 में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा 100 सफल आतंकवादी विरोधी अभियान चलाए गए। इन अभियानों में 182 आतंकवादी मारे गए, जिनमें से 44 शीर्ष कमांडर थे और 20 विदेशी थे। उन्होंने बताया कि पंथा चौक पर हुए पुलिस बस पर हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के नौ आतंकियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने पिछले 24 घंटो में मार गिराया गया है।