x

चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

लद्दाख में पिछले साल वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 20 जवानों सहित कुल 23 जवानों को वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। बहादुरी के लिए ये पदक 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए कुल 1,380 सेवा पदकों में शामिल हैं। इनमें दो जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा।