रोम के पहले सम्राट आगस्टस के चित्र वाली 2000 साल पुरानी अंगूठी नीलाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nypost
रोम के पहले सम्राट आगस्टस के चित्र वाली 2000 साल पुरानी एक अंगूठी हाल ही में 1.18 करोड़ रुपए में नीलाम हुई। नीलामी घर में इस अंगूठी की शुरुआती कीमत 25 हजार रुपए आंकी गई थी। बता दें, इस अंगूठी को 19वीं शताब्दी में इटली के ग्रैंड टूर के दौरान एक यात्री ने खरीदा था। अंगूठी को इंग्लैंड के बर्मिंघम में स्थित नीलामी घर फेलो ऑक्शनियर्स द्वारा बेचा गया था।
