x

राष्ट्र के नाम समर्पित 216 फीट ऊंची प्रतिमा, PM मोदी ने बताई ज्ञान, वैराग्य और आदर्शों की प्रतीक

Shortpedia

Content Team
Image Credit: latestly

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद में ‘स्टैच्यू ऑफ इक्‍वालिटी’ का लोकार्पण किया. यह 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की याद में बनाई गई है, जिन्होंने आस्था, जाति और पंथ सहित जीवन के सभी पहलुओं में समानता के विचार को बढ़ावा दिया. रामानुजाचार्य जी की ये प्रतिमा उनके ज्ञान, वैराग्य और आदर्शों की प्रतीक है.