जम्मू-कश्मीर में 16 आईएएस समेत 27 प्रशासनिक अफसर बदले गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। देर रात जारी आदेश में 16 आईएएस समेत 27 प्रशासनिक अफसर बदले गए। प्रशासन की ओर से देर रात सचिव स्तर पर भी तबादले किए गए। प्रदेश में सात आईपीएस समेत नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पांच जिलों के एसपी बदले गए हैं। जम्मू-कश्मीर में हुए इस फेरबदल के तहत मंडलायुक्त से लेकर कई जिलों के डीसी बदले गए हैं।
