श्रीलंका में 290 रुपए किलो शक्कर, 500 रुपए किलो चावल, बढ़ती महंगाई के चलते भारत में अवैध प्रवेश शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: adventure
श्रीलंका में महंगाई आसमान पर है। यहां 290 रुपए किलो शक्कर, 500 रुपए किलो चावल तो 400 ग्राम दूध 790 रुपए में मिल रहा है। पड़ोसी देश में भुखमरी बढ़ रही है। देश दिवालिया होने की कगार पर है। इसलिए निराश हो चुके परिवार अवैध तरीके से भारत आ रहे हैं। बता दें भारत लाने के बदले मछुआरों ने उनसे 50 हजार से 3 लाख रुपए तक ले रहे हैं।
