कमलेश तिवारी मर्डर केस में 3 लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात एटीएस ने कल लखनऊ में हुए हिन्दू समाज पार्टी नेता कमलेश तिवारी मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है। इस सिलसिले में देर रात सूरत से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। ये वही दोनों हैं, जिन्होंने लखनऊ जाकर कमलेश तिवारी की हत्या की थी। गुजरात एटीएस बीती रात ही इन गिरफ्तार लोगों को सूरत से अहमदाबाद ले आयी है।
