चीन के 30 विमान ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में घुसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन ने ताइवान की हवाई रक्षा सीमा में इस साल दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ की। ताइवान की हवाई सीमा में 30 चीनी जेट विमान घुस आए हैं। इनमें 20 से अधिक लड़ाकू विमान थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसने अपने विमानों को इकठ्ठा किया और हवाई रक्षा मिसाइल तंत्र भी तैनात कर दिया है। जिससे चीन की ताजा गतिविधि को भी मॉनीटर किया जा सके।
