पंजाब में 1 जुलाई से मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, भगवंत मान ने की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: kpnews24x7
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की। 1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। बता दें चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का ये अहम वादा था। वहीं, पंजाब सरकार शनिवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य भुगतान के एवज में किसानों के बैंक खातों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेगी।
