3000 अमेरिकी सैनिक गल्फ भेजे गए, सुलेमानी की मौत से दुनिया पर युद्ध का साया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद दुनिया पर युद्ध का साया मंडराया। अमेरिका 3000 सैनिक गल्फ भेज रहा है। 3000 सैनिकों का ये दस्ता उन 700 सैनिकों से अलग है, जिन्हें इसी हफ्ते कुवैत भेजा गया था। अमेरिकी दूतावास पर हमले के बाद उनकी तैनाती हुई थी। हालिया तैयारियों के मुताबिक अमेरिका सुलेमानी की मौत के बाद उपजे तनाव से निपटने को तैयार है।
