महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 32 बीजेपी पार्षद एनसीपी में हुए शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Maharashtra Times
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल, सावदा और फैजपुर नगर निकायों के कम से कम 32 भाजपा पार्षद एनसीपी में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में पार्षद राकांपा में शामिल हुए हैं। इनमें से 21 पार्षद भुसावल नगर परिषद से हैं। आठ और तीन नगरसेवक क्रमश: सावदा और फैजपुर नगर पालिका से हैं।
