पाकिस्तान की शरीफ सरकार के मंत्रिमंडल के 37 सदस्यों ने आज पद की शपथ ली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल के 37 सदस्यों ने आज पद की शपथ ली। सोमवार को शपथ दिलाई जानी थी लेकिन राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के शपथ दिलाने से इनकार करने के बाद समारोह को स्थगित करना पड़ा और आज सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजारानी ने शपथ दिलवाई। बिलावल भुट्टो-जरदारी का नाम नए मंत्रियों में शामिल नहीं है। वहीं आयशा घोष पाशा, अब्दुल रहमान कांजो और हिना रब्बानी खार नए मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री हैं।
