x

टीएलपी के 39 कार्यकर्ताओं को मिली जमानत, भरना होगा एक-एक लाख रुपये का जमानती बांड

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Jagran

तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान संगठन के मौलाना फारूक उल हसन, गुलाम गौस बगदादी, पीर जहीर उल हसन और मौलाना शरीफुद्दीन समेत 39 कार्यकर्ताओं को आज लाहौर में एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने जमानत दी। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान और इमरान सरकार के बीच समझौते के एक हफ्ते बाद जमानत दी गई है। पिछले महीने प्रदर्शन के दौरान टीएलपी सदस्यों की पुलिस से झड़प के बाद, उनके खिलाफ हिंसा और आतंकवाद भड़काने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।