यूक्रेन के 4 राज्य अब रूस का हिस्सा, पुतिन ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस ने यूक्रेन के 4 राज्यों डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज़िया को अपने इलाके में शामिल किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन चारों राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझौते पर दस्तखत किए। समझौते पर साइन करने से पहले पुतिन ने कहा कि यह रूस के करोड़ों लोगों का सपना था। रूस ने इन इलाकों में जनमत संग्रह कराने के बाद इन्हें अपनी सीमा में शामिल किया है।
