रूस और ईरान के बीच 40 अरब डॉलर का समझौता, अमेरिका ने उठाया सवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cnn
रूस और ईरान के बीच 40 अरब डॉलर का समझौता हुआ। ईरान दौरे पर गए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तेहरान में ये समझौता किया। जहां वो ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई से भी मिले। रूस और ईरान के बीच हुए इस समझौते के तहत तेल व गैस क्षेत्र के विकास की बात कही गई। दूसरी तरफ, अमेरिका ने इस समझौते के तहत ड्रोन की खरीदारी की बात कही।
