जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में अब तक 400 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: getty images
बीजेपी के दो पूर्व पदाधिकारियों की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणियों के खिलाफ शुक्रवार को कई राज्यों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए। इन मामलों में कार्रवाई की गई है और अब तक 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। यूपी में दूसरे दिन भी हिंसा में शामिल रहे आरोपियों के 'अवैध' घर ध्वस्त किए गए। हावड़ा और मुर्शिदाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा जारी रही।
