लखनऊ युनिवर्सिटी में 50 छात्र संक्रमित, सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
लखनऊ विश्वविद्यालय के 50 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। फिलहाल के लिए विश्वविद्यालय परिसर को बंद कर दिया गया है और सभी सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। दूसरी तरफ झारखंड के दुमका जिला के जामा प्रखंड के जरमुंडी, दुमका तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के 39 छात्र बच्चे और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी बच्चे 11 से 18 वर्ष के हैं।
