6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindustan Times
6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर 87 साल की उम्र में शिमला के आईजीएमसी में निधन हुआ। जहां वो दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से उपचाराधीन थे। सोमवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वो 1983-85 तक पहली बार, 1985-90 तक दूसरी बार, 1993-98 तक तीसरी बार, 1998 में चौथी बार, 2003-07 तक पांचवीं बार और 2012-17 तक छठी बार मुख्यमंत्री बने।
