नेल्लोर में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़ मची, 7 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बुधवार को तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने रोड शो का आयोजन किया। इस रोड शो में भगदड़ मच गई जिसके बाद नाले में गिरने से 7 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए। चंद्रबाबू ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में शिक्षा देने की घोषणा की है।
