मेक्सिको में एक रिसॉर्ट पर हमले में 7 की मौत, एक अन्य शख्स घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मध्य मैक्सिको के एक रिसॉर्ट ला पाल्मा में एक सशस्त्र हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य शख्स घायल हो गया. स्थानीय सरकार ने एक बयान में ये जानकारी दी है. सिन्हुआ न्यूज एजेसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्प्रिंग स्कूल की छुट्टी के आखिरी दिन शनिवार को गुआनाजुआतो राज्य के कोरटजार नगरपालिका में यह हमला हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लोगों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंचा और अंधाधुंध गोलियां चलाईं.