लखीमपुर में 8 किसानों की मौत, पीड़ितों से मिलने पहुंचे प्रियंका और टिकैत रोके गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर पहुंच गई हैं लेकिन उन्हें पीड़ितों ने नहीं मिलने दिया गया है। इसके अलावा, राकेश टिकैत भी खीरी पहुंच गए हैं।
