विदेश मंत्रालय के 80% कर्मचारी दूतावासों से भागे, तालिबान फेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
अफगान विदेश मंत्रालय के 80% कर्मचारी देश छोड़कर भागे। ऐसे में तालिबान के लिए कूटनीतिक मोर्चे पर बढ़ना मुश्किल हो रहा है। ज्यादातर दूतावासों से तालिबान का संपर्क कटा। पूरा मंत्रालय खाली हो गया है। कर्मचारी नौकरी छोड़ चुके हैं या देश से बाहर जा चुके हैं। कई दूतावास पूर्व मंत्री हनीफ अतमार व पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के संपर्क में हैं। विदेशों में स्थित अफगान मिशन मंत्रालय के संदेशों का जवाब नहीं दे रहे।
