यूपी को 80 हजार करोड़ की सौगात, पीएम बोले- मेरी काशी अब बदल गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पीएम मोदी ने औद्योगिक परियानाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80,224 करोड़ रुपये की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है। इस बीच इन्वेस्टर्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी बदल रहा है। यहां पर हो रहा निवेश यहां की युवा शक्ति को दिखाता है।
