खेरसन में दिखाई दीं 824 नई कब्रें, 28 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में हुआ खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अभी-भी कब्जा कर रखा है। इसमें से खेरसन भी है, जहां तीन मार्च से रूसी सैनिकों का कब्जा है। अब ब्रिटिश सीआईआर ने एक रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों का जिक्र है, जो 28 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस अवधि में खेरसन में करीब 824 नई कब्रें दिखाई दी हैं।
