किल्लत के बीच भोपाल के अस्पताल से चोरी हुए रेमडेसिवीर के 853 इंजेक्शन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए जीवनरक्षक माने जाने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन की महामारी की दूसरी लहर में किल्लत आ गई है। हालात यह है कि लोग इन इंजेक्शनों की कालाबाजी तक करने लगे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक अस्पताल से रेमडेसिवीर के 800 से अधिक इंजेक्शन चोरी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।