x

यूपी के अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 8.58 प्रतिशत वोटिंग, सुरक्षा इंतजाम जबरदस्त

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान आज सुबह 9 बजे तक औसतन 8.58% वोट पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीट पर चुनाव के सातवें चरण के तहत मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।