पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का मामला: नुपुर शर्मा को अब मुंबई पुलिस ने भेजा समन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के चलते निलंबित की गईं बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने समन भेजा। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि नुपुर शर्मा का बयान सही या गलत, यह अदालत तय करेगी। उन्होंने अदालत के फैसले का इंतजार किए बगैर नुपुर के खिलाफ प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा- कुछ लोग कानून हाथ में ले रहे हैं।
