देसना में मारे गए 87 लोग, मैरियूपोल में मिलीं 200 लाशें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nytimes
रूस-यूक्रेन युद्ध 91वें दिन भी जारी है। इस बीच यूक्रेन के देसना शहर में पिछले सप्ताह रूसी हमले में 87 लोग मारे गए। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि 24 फरवरी से लेकर अब तक तीन माह में रूसी सेना ने यू्क्रेन पर 1,474 मिसाइल हमले किए हैं। इस अवधि में रूस ने 3,000 से ज्यादा हवाई हमले किए और अधिकतर हमलों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।
