दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ib times
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान के दौसा शहर में है। आज ये यात्रा दौसा से निकली है जो कल अलवर पहुंचेगी और 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि ये यात्रा दिल्ली में आने के बाद 9 दिन का ब्रेक लेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भारत जोड़ो यात्रा इस हफ्ते शुक्रवार के दिन शाम के वक्त दिल्ली पहुंचेगी।
