राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पूर्व सांसद और उड़ीसा के पूर्व सीएम स्वर्गीय जानकी बल्लभ पटनायक की पत्नी जयंती पटनायक का बुधवार रात निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। पटनायक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जयंती पटनायक राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं। वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने जयंती पटनायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
