जम्मू-कश्मीर के 95 प्रतिशत पुलिसकर्मी और 91 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी हो चुके कोरोना वायरस से संक्रमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर में लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए किए गए सीरोलॉजिकल सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज की ओर से कराए गए विशेष सीरो सर्वे में राज्य के 95 प्रतिशत पुलिसकर्मियों और 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों में एंटीबॉडी पाई गई है। इसका मतलब यह है कि 95 प्रतिशत पुलिसकर्मी और 91 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसने सरकार की चिंता की बढ़ा दी है।