रूस से लड़ने को तैयार 98 वर्षीय यूक्रेनी महिला, द्वितीय विश्व युद्ध में भी लिया था भाग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एक 98 वर्षीय यूक्रेनी महिला ओल्हा तेवरडोखलिबोवा मातृभूमि की रक्षा के लिए रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल होने को तैयार थी। लेकिन उम्र को देखते हुए, यूक्रेनी सेना में शामिल होने के प्रस्ताव को अधिकारियों ने नहीं स्वीकारा। गौरतलब है कि ओल्हा तेवरदोखलिबोवा ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया, ओल्हा ने द्वितीय विश्व युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
