कर्ज में डूबी तमिलनाडु सरकार की मदद करने के लिए गांधी पोशाक में पहुंचा शख्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
तमिलनाडु के नमक्कल में एक शख्स गांधी पोशाक पहने कर्ज में डूबी तमिलनाडु सरकार की मदद के लिए 2.63 लाख रुपये का चेक लेकर जिला कलेक्टर के दफ्तर पहुंचा। हालांकि अधिकारियों ने चैक स्वीकार नहीं किया। बीते सोमवार को वित्त मंत्री पी थियागा राजन ने राज्य पर भारी कर्ज होने की बात कही थी। जिसके बाद गांधी रमेश ने राज्य सरकार को 2,63,976 रुपये दान करने का फैसला किया था।
