गोवा में कांग्रेस को झटका, पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने दिया राज्य विधानसभा से इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
गोवा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। दरअसल, कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि वे बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं। बता दें इसी साल अक्तूबर में, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा दिया था और बाद में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
