लुधियाना में जम्मू-कश्मीर के एक युवक ने राहुल गांधी पर फेंका झंडा, मचा हडकंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
पंजाब सीएम चेहरे की घोषणा करने लुधियाना पहुंचे राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई। जम्मू-कश्मीर के एक युवक ने राहुल पर झंडा फेंका। हलवारा से लुधियाना के हयात रिजेंसी जाने वक्त उनकी कार हर्शिला रिजोर्ट के पास पहुंची तो राहुल अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। तभी झंडा उनके मुंह पर लगा। हालांकि युवक ने पुलिस को बयान दिया कि वो झंडा भेंट करना चाहता था इसलिए उसने झंडा फेंका।
