x

भारत जोड़ो यात्रा में आदित्य ठाकरे शामिल, बोले- "आज दो विचारधाराएं साथ आईं, यह लोकतंत्र की खूबसूरती है"

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र के हिंगोली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में आदित्य ठाकरे शामिल हुए। मीडिया से उन्होंने कहा, "हम संविधान और लोकतंत्र के लिए साथ चले हैं, इसके लिए लड़ेंगे। भारत जोड़ो यात्रा राजनीति से कहीं अधिक है, यह भारत के विचार के बारे में है।" मीडिया ने पूछा, "आज दो विचारधाराएं साथ आ गई हैं, क्या कहेंगे?" जवाब में आदित्य ने कहा, "यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि दो विचारधाराओं के लोग साथ आ जाते हैं।"