पहली बार रामलला के दर्शन अकेले करेंगे आदित्य ठाकरे, आज पहुंचेंगे अयोध्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आदित्य ठाकरे आज अयोध्या आ रहे हैं। वह मुंबई से लखनऊ आएंगे और वहां से सड़क मार्ग से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। आदित्य तीसरी बार अयोध्या का दौरा करेंगे। हालांकि, ये पहली बार है जब वे अकेले यहां पहुंच रहे हैं। इससे पहले आदित्य ठाकरे 24 नवंबर, 2018 और सात मार्च, 2020 को भी अयोध्या आ चुके हैं। हालांकि, दोनों बार उनके पिता उद्धव ठाकरे उनके साथ थे।
