आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस को मानहानि का नोटिस भेजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस ने बैड कैरेक्टर का व्यक्ति घोषित किया था। जिसे लेकर अब अमानतुल्लाह ने दिल्ली पुलिस को मानहानि का नोटिस भेजा। खान ने पुलिस पर उनके और परिवार के मौलिक अधिकारों का कथित रूप से हनन करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस सार्वजिक रूप से बिना शर्त माफी मांगे। ओखला से विधायक खान को अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
