आम आदमी पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- बीजेपी फेल, कश्मीर में 1990 का दौर वापस आया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीर में हो रहे टारगेट किलिंग के खिलाफ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, संजय सिंह और अन्य विधायक जन आक्रोश रैली में विरोध-प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रदर्शन में पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर में बीजेपी सरकार विफल रही है। 1990 का दौर फिर से आ गया है। सरकार की कोई योजना नहीं है।
