राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी आम आदमी पार्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की सीमिति की बैठक के बाद सांसद संजय सिंह ने बताया कि "पार्टी विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।" बकौल संजय, "हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे।" बैठक में सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के सांसद राघव चड्ढा समेत सभी 11 पीएसी सदस्य शामिल हुए थे।
